खेलों छा गए सर्वोदय के खिलाड़ी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में मेधावियों का सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक जयचंद दारोगा और संबंध समिति से अवध कुमार ने सम्मानित किया।
12वीं यूपी स्टेट कुन्ने-डो प्रतियोगिता 18 से 19 जनवरी तक वैशाली सेक्टर-3 स्थित सीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कराई गई। सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी को सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया। वीर सिंह, आयुष यादव, कृृष्णा सैनी, अंशु यादव, खुशी त्यागी, राजीव, देव ने स्वर्ण पदक , हर्षित यादव, गौरव ने रजत पदक और अर्चित डागर, परमवीर सिंह, लक्षित ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय शिक्षा निदेशक महक सिंह हुड्डा ने जूडो कोच रविंद्र कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। खेलने से शरीर का विकास होता है। सोनू शर्मा, अवधेश शर्मा, अरविन्द धामा, गुलशन चौहान मौजूद रहे।