बागपत में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया तो पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
सोमवार को नेहरू युवा केंद्र और खेल मंत्रालय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती यमुना रोड स्थित सर्राफ बाजार में मनाई। उनके चित्र पर फूलों की वर्षा की गई। लेखाकार एलडी जोशी ने पटेल के बारदोली सत्याग्रह आंदोलन तथा उनसे जुड़े अनेक संस्मरणों से अवगत कराया। उन्होंने छह नवंबर को केंद्र पर राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाने की जानकारी भी दी। राकेश आर्य, विक्की चौधरी, नितिन जैन, विनय गिरि, शुभम सैनी, बृजमोहन भारद्वाज, नीरज गुप्ता, सुनील चौहान, सोमपाल, पूजा सैनी, निकेता चौधरी मौजूद रहे।
कांग्रेस सचिव बालेश्वर शर्मा के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गुट निरपेक्ष देशों का नेतृत्व कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को स्थापित किया। पाकिस्तान का विभाजन कर बांग्लादेश का निर्माण किया। अनिल देव त्यागी, शक्ति सिंह, दीपक शर्मा, सतीश शर्मा, वकील अहमद, प्रभात ओझा, कपिल त्यागी, प्रदीप चौधरी, अब्दुल हमीद मौजूद रहे। रालोद कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, राजेंद्र डागर, सचिन, सुनील, कपिल, मनोज, वीरेंद्र, शिवकुमार, धीरज मौजूद रहे।
क्रास कंट्री दौड़ और पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता हुई
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर निबंध, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध में दीपा चौहान प्रथम, जेबा राईन द्वितीय, शमा तृतीय, पेंटिंग में मुस्कान मलिक प्रथम, इरम राजपूत द्वितीय, अफ्शा अब्बासी तृतीय, भाषण में अदीबा राईन प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, तैय्यबा तृतीय स्थान पर रही। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, सत्यवीर शर्मा, सितारा बेगम, अनुराधा, नील, अशोक बंधु। क्रीड़ा विभाग द्वारा क्रास कंट्री दौड़ कराई। जिला एथलेटिक्स संघ के पूर्व चीफ कोच जेएस आर्य और क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उधर, प्राइमरी पाठशाला नंबर तीन में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए। पवन सिंह, त्योत्सना शर्मा, रुचि शर्मा, अंजू तोमर, रूपा धामा, पारूल शर्मा, अनुराधा, शबनम परवीन, नसरीन फातिमा, तबस्सुम, रीना, उमा रानी, कुसुम, मंजू रानी मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में गुर्जर महासभा द्वारा सरदार पटेल की जयंती मनाई। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर और गुर्जर महासभा के अध्यक्ष टीम सिंह ने पटेल के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। रामपाल धामा, तेजपाल बली, प्रमोद धामा, चौधरी अमन सिंह, करतार, मनोज धामा, शिवकुमार, जितेंद्र धामा, यशराम धामा, राजवीर, शौराज सिंह, भूपेंद्र चौहान, कपिल बंसल मौजूद रहे।
खेकड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चंदकी राम शर्मा, शाहिद, कांशीराम, फूल सिंह, ध्रुव शर्मा, रहीसुद्दीन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।