बागपत के बड़ौत नगर के बावली रोड और छपरौली चुंगी पर हाई वोल्टेज आने के कारण कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। इससे प्रभावित लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को शाम के समय बिजली आपूर्ति सुचारु हुई तो उसके आधा घंटे बाद ही बावली रोड और छपरौली चुंगी पर अलग ही नजारा था। वहां बिजली सुचारू होते ही हाई वोल्ट आने से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। आनन-फानन में लोगों ने दौड़कर अपने घरों के चल रहे विद्युत उपकरणों को बंद किया, लेकिन तब तक कई घरों में लगे उपकरण हाई वोल्टेज की भेंट चढ़ चुके थे। इससे कई लोगों के हजारों रुपये के विद्युत से जलने वाले उपकरण जलकर खराब हो गए।
इस दौरान अंकित कुमार, दीपक कुमार और नरेश का फ्रिज, प्रवेश, नितिन तोमर और आजाद के घर में पंखा, टयूब लाइट, नरेंद्र, संजीव और शरद के घर का टीवी और सुरेंद्र के घर में कंप्यूटर जलकर खराब हो गया।दूसरी तरफ प्रभावित लोगों ने कहा लो वोल्टेज के साथ-साथ हाई वोल्टेज आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग को शिकायत करने के बाद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीएम से हस्तषक्षेप करके विद्युत निगम से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। दूसरी तरफ जेई (विद्युत) आलोक ने कहा जल्द ही समस्या हल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा