फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भारोत्तलन प्रतियोगिता में साकिब राणा और अभिलाषा खोखर रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
-मीतली के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो - 4
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली में सोमवार को जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई, जिसके उपरांत विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ काॅलेज के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने फीता काटकर किया। अंडर-19 बालकों के 55 किलो भार वर्ग में साकिब राणा, 61 किलो में नईम, 73 किलो में सारिक प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में 81 किलो में आयुष, 61 किलो में कपिल प्रथम, मोहित द्वितीय, 55 किलो में तरुण प्रथम व अर्जुन द्वितीय और 49 किलो में अभिनव सिंह प्रथम स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग की 64 किलो में अभिलाषा खोखर, 59 किलो में महिमा, 45 किलो में प्रिया कश्यप प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 18 व 19 सितंबर को मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर अमित कुमार, राजीव यादव, विवेक चौहान, भीम सिंह, कपिल बालियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें