फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निवास स्थल का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
बड़ौत में संत निर्माण निवास का विधि विधान से शुभारंत करते जैन अनुयायी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संत निवास स्थल का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत। नेहरू रोड स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका पवित्रमती माता के संसघ पवन सानिध्य और व्याख्यान वाचस्पति डॉ. श्रीयांश जैन के निर्देशन में मंदिर के पूर्व भाग में अस्थायी वेदिका एवम संत निवास के निर्माण कार्य की नींव रखी गई तथा निर्माण कार्य के प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। इसके बाद धार्मिक क्रियाओं के बीच प्रथम शिलान्यास सुनील जैन, अमन जैन, द्वितीय शिलान्यास सतेंद्र जैन और अनिता जैन ने किया। पवित्रमती माता ने कहा कि एक धर्मनीति होती है, एक राजनीति होती है। धर्मनीति में सदाचार अहिंसा सत्य वात्सल्य होती है। राजनीति इसमें कूटनीति छल कपट झूठ होती है। चाहे कितना भी बड़ा से बड़ा कार्य हो, उसमें अगर राजनीति होगी तो वो सफल नहीं होगा। अगर धर्म नीति के साथ काम किया जाएगा तो वो निर्विघ्न सफल हो जाएगा। मीडिया प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि इस मंदिर का नवनिर्माण होगा इस कार्य मे लभभग दो वर्ष का समय लगेगा। सर्वप्रथम मन्दिर के पूर्व हिस्सा बनेगा उसके बाद शेष कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्रम में पंडित सुनील शास्त्री, सतेंद्र जैन, अनिल जैन, प्रवीण जैन, अतुल जैन, आनंद नेमचंद, सुभाष, सतीश, जयपाल, राजीव अनिता, पूनम, पुष्पा, आदिश जैन आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें