फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा और घिटौरा को डीपीआरओ ने लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।डीपीआरओ ने जिले के सूरजपुर और घिटौरा गांव को गोद लिया है। उक्त गांवों के विकास के लिए डीपीआरओ शीघ्र ग्रामीणों के साथ खुली बैठक करेंगे।
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए अधिकारियों को गोद लेने की शासन ने व्यवस्था की । पूर्व में जो गांव अधिकारियों ने गांव गोद लिए, वहां पर अपेक्षित सुधार नहीं है। शासन ने जिला पंचायत राज विभाग को गांवों को गोद लेकर खुद की देखरेख में विकास कार्य करवाने के लिए निर्देशित किया । शासन के आदेश पर डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने दो गांवों का चयन किया। उन्होंने सूरजपुर महनवा और घिटौरा गांव का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अब यहां पर डीपीआरओ अपनी देखरेख में विकास कार्य कराएंगे। उन्होंने बताया कि गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ खुली बैठक करेंगे। गांव के लोगों को जन सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें