-ओम साईं शूटिंग एकेडमी पर हुई प्रतियोगिता
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की छपरौली चुंगी स्थित ओम साईं शूटिंग एकेडमी पर बुधवार को शूटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें राइफल स्पर्धा में संकित व पिस्टल में सांस्कृतिक अव्वल रहे। तियोगिता के बाद अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए कोच ने शूटरों को कुछ टिप्स दिए।
कोच विकास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में संकित ने 600 में से 570 अंक, हर्ष ने 564, करण ने 560, शिवम मान ने 558 अंक हासिल किए। वहीं पिस्टल स्पर्धा में सांस्कृतिक ने 400 में से 380, गोपाल ने 378, समीर ने 377, अंश राणा ने 375, सुंदर पांचाल ने 372, वासू तोमर ने 370 व रोहित ने 368 अंक हासिल किए। प्रतियोगिता के बाद अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए कोच ने शूटरों को कुछ टिप्स दिए। बताया कि जल्द ही एकेडमी पर विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा।