फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति का संदेश है सनातन धर्म

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के हीरक जयंती समारोह में नेपाल के राजगुरु अर्जुन प्रसाद वास्तोला ने कहा कि सनातन धर्म ने दुनिया को शांति का संदेश दिया है। सनातन धर्म ने दुनिया को अपने धर्म का पालन करने व दूसरे धर्मों का सम्मान करने का संदेश दिया है।
विज्ञापन



महासभा का हीरक जयंती समारोह रविवार को नगर के मारुति पैलेस में धूमधाम से मनाया गया। नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के ट्रस्टी, विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं नेपाल के राजगुरु पंडित अर्जुन प्रसाद वास्तोला कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि थे।

उन्होंने कहा कि अपने धर्म का पालन करने व दूसरे धर्म का सम्मान करने से ही दुनिया में शांति की स्थापना होगी। भारत में सदियों से सभी धर्म के लोग एकता के साथ रहते आए हैं। इसीलिए दुनिया में भारत की पहचान विश्वगुरु के रूप में है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन उमेश शर्मा चंद्रधर ने किया। जिलाध्यक्ष सुरेश चंद कौशिक ने आभार जताया। कार्यक्रम में दंडी स्वामी महेशाश्रम जी महाराज, रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दत्त शर्मा, ध्रुव शर्मा, अतुल आत्रेय, सुखबीर शर्मा, डॉ. अनुराग कौशिक, योगेश कौशिक, कमलेश कौशिक, भैयादास महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें