-खेकड़ा तहसील में डीएम व एसपी ने सुनीं समस्याएं, दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। अधिकारियों ने 56 शिकायतों में से मात्र 10 का ही निस्तारण किया। वहीं अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को सौंपते हुए 15 दिन में निस्तारण के आदेश दिए।
खेकड़ा तहसील में डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्या को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण होना चाहिए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने 10 शिकायत में मात्र दो शिकायत निस्तारण कर संबंधित विभागों को सौंप दिया। उन्होंने राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पुलिस एवं ग्राम पंचायत से संबंधित मामलों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं दिव्यांग शिविर में दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। साथ ही खेकड़ा तहसील का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने, अभिलेख सही रखने के निर्देश दिए। बागपत तहसील में एडीएम विनीत उपाध्याय ने 30 शिकायत में से छह का निस्तारण किया। बड़ौत तहसील में 14 में से दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर तीरथलाल, एसडीएम निकेत वर्मा, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।