फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कलक्ट्रेट में धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर धरना दिया। उन्होंने 3 मार्च को जिलाध्यक्ष राजीव व कार्यकर्ताओं पर धमकी देने व रंगदानी मांगने के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी को खत्म करने सहित आठ मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकियू भानू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाधिकारी आवास पर एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी कर जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप ने कहा कि नैथला में धरना देने पर जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी सहित कई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करेगा तो इसका जवाब दिया जाएगा। राजीव अधाना ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं और उनका उत्पीड़न नहीं होने देंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को दर्ज प्राथमिकी वापस लेने, पट्टे की जांच करवाने, ओवरलोड व बिना फिटनेस चल रहे वाहनों को बंद करने, धरना स्थल से कब्जे में लिए गए कुर्सी, गद्दे, टेंट का सामान वापस दिलवाने, 14 दिन में गन्ना बकाया भुगतान करवाने, सहकारी समिति पर किसानों से तीन फीसदी सालाना ब्याज लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश महासचिव गौरव त्यागी, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, मंगलामुखी मोर्चा अध्यक्ष चांदनी, राजवीर पांचाल, जिला प्रभारी चौधरी जगत सिंह, संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी, देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें