फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 81 शिकायतों में केवल 10 का निस्तारण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ौत तहसील में डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं, दिव्यांगों को प्रमाण पत्र दिए
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिले की तीनों तहसीलों में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतों में से केवल 10 का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए 15 दिन में समाधान के आदेश दिए हैं।
बड़ौत तहसील में जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समय पर शिकायतों के निस्तारण और लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। यहां 38 शिकायतों में से मात्र चार का ही मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, पुलिस और ग्राम पंचायत से जुड़े मामलों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी दौरान एक दिव्यांग शिविर भी लगाया गया, जहां दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत तहसील में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने 36 शिकायतों में से चार का समाधान किया। खेकड़ा तहसील में अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय ने सात में से दो शिकायतों का निस्तारण किया। समाधान दिवस में शिकायतों के कम निस्तारण पर चिंता व्यक्त की गई। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें