रविवार को ओम सिंह अपने परिवार को लेकर संपत्ति बंटवारे के लिए गांव पहुंचा। जहां कुल संपत्ति के तीन हिस्से हुए। इसमें एक ओम सिंह, दूसरा मृतक चंद्रवीर की पत्नी और तीसरा उनके माता-पिता का। लेकिन इस पर मृतक चंद्रवीर की पत्नी ने आपत्ति जाहिर की और पूरी संपत्ति में अपना आधा हिस्सा मांगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान पिंकी, उसकी ननद कविता और ओम सिंह घायल हो गए।
आरोप है कि गाड़ी में तोडफ़ोड़ की गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और झगड़ा करने वाले पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। तीन युवक भाग निकले, जबकि पकड़े गए ओम सिंह समेत दो को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाद में पीड़ित पक्ष भी कई ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच काफी झड़प हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद उन्हें समझाकर वापस भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।