फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालू ने जीती शैक्षिक प्रतियोगिता

Thu, 21 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कसबे के एंबिशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में शालू ने प्रथम स्थान पाया।  प्रतिभा ने दूसरा तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक प्रविंद्र खोखर ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


शैक्षिक प्रतियोगिता कक्षा दस के छात्र व छात्राओं की कराई गई, जिसमें 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता का विषय विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व। पहले स्थान पर रही शालू चौहान ने बताया कि विद्यार्थी को अपना समय व्यर्थ की चीजों में बर्बाद नहीं करना चाहिए, इस समय का सदुपयोग करके सार्थक बनाना चाहिए। दूसरे स्थान पर रही प्रतिभा के विचार से विद्यार्थी जीवन में अनुशासन मुख्य है। तृतीय स्थान पर रहे अभिषेक के विचार से अनुशासन से ही विद्यार्थी जीवन का ताना बाना बुना होता है। 

 विद्यार्थी को मेहनत करके सफलता की ओर जाना। एक विद्यार्थी को लक्ष्य का निर्धारण करके आगे बढ़ना की प्रेरणा ही अनुशासन है। विजेता छात्र व छात्राओं को स्कूूल के प्रबंधक प्रवेन्द्र खोखर ने पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें