फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल महावीर संदेश महारैली को सफल बनाने को लेकर मंथन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चुअल महावीर संदेश महारैली को सफल बनाने के लिए बैठक
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कार्यालय पर शनिवार को जैन मिलन बड़ौत की बैठक संपन्न हुई, जिसमें 13 दिसंबर को होने वाली वर्चुअल महावीर संदेश महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मनोज जैन ने व संचालन पुनीत जैन ने किया। भगवान महावीर के 2547वें निर्वाण वर्ष पर 13 दिसंबर रविवार को वर्चुअल महावीर संदेश महारैली का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में भगवान महावीर के जन्म से लेकर मोक्ष कल्याणक तक की क्रियाओं की जानकारी दी गई। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश चंद जैन बैठक को संबोधित करेगें। इसका यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम, टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। मनोज कुमार जैन मसाले वाले ने कहा कि इस वर्चुअल रैली का उद्देश्य जन-जन में जागृति लाना है। बैठक में आदिश जैन, पुनीत जैन, नवीन जैन बब्बल, प्रवीण जैन ठेकेदार, सतीश जैन ठेकेदार, अंकुर जैन बूढपूर वाले, विनीत जैन, रजनीश जैन बोबी, सुनील जैन, कमल जैन किताबों वाले, आलोक जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें