फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर शराब, नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में एक शराब-बीयर के ठेके पर सोमवार रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने सेल्समैन आक्रोशपाल और ओमसिंह को पिस्टल दिखाकर पचास हजार रुपये से ज्यादा की नकदी, शराब और बीयर लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद वे सेल्समैनों को ठेके के अंदर बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीनों बदमाश घटना को अंजाम देते हुए साफ नजर आए हैं। खेड़ा इस्लामपुर गांव निवासी ऑल इंडिया शुगर फेडरेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र उर्फ बिल्लू राणा ने बताया कि यह ठेका उनका है। उनके सेल्समैन आक्रोशपाल और ओमसिंह पूर्वी बसंता उन्दापमाऊ, जिला ओरैया के रहने वाले हैं। सोमवार रात करीब नौ बजकर 56 मिनट पर सेल्समैन ठेके पर काम कर रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाश आए और पिस्टल दिखाकर ठेके का गेट खुलवाया। उन्होंने सेल्समैनों को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने चार-पांच बोतल शराब, दो पेटी बीयर और दिनभर की बिक्री के पचास हजार रुपये से ज्यादा लूट लिए।
लूटपाट के बाद तीनों नकाबपोश बदमाश दोनों सेल्समैन को जान से मारने की धमकी देते हुए ठेके में बंद करके भाग गए। सेल्समैनों ने बदमाशों के जाने पर ठेकेदार वीरेंद्र को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी घटना कैद मिली। फुटेज में बदमाश दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे की तरफ भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-सेल्समैनों से पूछताछ तक सिमटी कार्रवाई, लुटेरे फरार
गौरीपुर जवाहरनगर गांव के सेल्समैनों से लूटपाट की घटना के बाद पुलिस ने दोनों सेल्समैनों से कई घंटे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने ठेके के अलावा दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे फरार हैं। पुलिस अधिकारी ठेका संचालक को जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दे रहे हैं।
वर्जन-
ठेके पर हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आए बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें