फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट की आंधी-बारिश से 10 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्थानों पर विद्युत लाइनें हुई क्षतिग्रस्त, करीब 70 गांवों के लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत। शुक्रवार रात आई 20 मिनट की आंधी और बारिश से नगरीय क्षेत्रों सहित करीब 70 गांवों की दस घंटे विद्युत आपूर्ति ठप हो रही। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर शनिवार की सुबह आठ बजे तक ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तकरीबन पौने दस बजे धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो गई। इससे नगरीय क्षेत्रों के अलावा बिजरौल, बामनौली, दोघट, पुसार, गांगनौली, बिराल, छपरौली, किरठल, तुगाना, सूप, रमाला, मलकपुर, बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना, ट्यौढी, कोताना, जागोस, बरनावा, बिनौली, जौहड़ी, माखर सहित जनपद के 70 से अधिक गांवों में विद्युत लाइन के टूटने और पोल उखड़ने से आपूर्ति ठप हो गई। कुछ जगहों को छोड़कर पूरे जनपद में बिजली सिस्टम धराशायी हो गया। पूरी रात गांव अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार की सुबह विद्युत कर्मी टूटे तारों और खंभों को सही करने में जुट गए। शनिवार की सुबह आठ तक ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह और एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि कर्मियों को मौके पर भेजकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें