फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकरौद गन्ना तौल केंद्र में फिर घटतौली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव साकरौद स्थित गन्ना तौल केंद्र में बुधवार को फिर घटतौली पकड़ी गई। घटतौली को लेकर किसानों ने हंगामा किया और तौल लिपिक के साथ सीसीओ और शुगर मिल सचिव को बंधक बनाया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक एवं बागपत गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन ने केंद्र में पहुंचकर सीसीओ को केंद्रों में घटतौली न मिलने की हिदायत दी। तौल लिपिक को हटाकर दूसरे तौल लिपिक को तैनात कर तौल कांटे को दुरुस्त कराया। इसके बाद किसान शांत हो सके।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव साकरौद में बागपत शुगर मिल का तौल केंद्र है। यह तौल केंद्र घटतौली के मामले में चर्चित बना है। दो दिन पहले किसानों ने इस केंद्र पर एक क्विंटल की घट तौली पकड़ी । तब सीसीओ और तहसीलदार ने कांटे को दुरुस्त कराया। साथ ही किसानों को आगे घट तौली नहीं होने देने का आश्वासन दिया, लेकिन अधिकारियों का आश्वासन हवाई साबित हुआ।
बुधवार को फिर किसानों ने तौल काटा चेक किया तो 50 किलो की घट तौली पकड़ी। इसको लेकर किसान आक्रोशित हो गए और किसानों ने तौल लिपिक को बंधक बनाकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बागपत शुगर मिल के सीसीओ राजदीप सिंह और शुगर मिल के समिति सचिव अनिल कुमार, तहसीलदार खेकड़ा यदुवंश कुमार तौल कांटे पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही आक्रोशित किसानों ने उन्हें भी बंधक बनाया। किसानों ने कहा तौल लिपिक मिल अधिकारियों की शह पर ही घटतौली कर रहा है। वह आए दिन घटतौली कर किसानों को लाखों रुपये का चूना लगा रहा है।
विज्ञापन

किसानों के हंगामे की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा और बागपत गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन चौधरी कृष्णपाल सिंह धामा तौल केंद्र में पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों की बात सुनीं और तौल कांटे को देखा। इसके बाद उन्होंने सीसीओ राजदीप सिंह को सभी तौल कांटों का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही कहा कि किसी भी केंद्र पर घटतौली नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने घटतौली कर रहे तौल लिपिक आरिफ को तत्काल हटाकर उसके स्थान पर दूसरे तौल लिपिक को तैनात किया। इसके बाद किसान शांत हो सके और तौल कार्य शुरू हो सका। इस दौरान धर्मबीर, अमित, बॉबी, योगेश कुमार, प्रदीप, कल्लू, रवित, अनिल, हरबीर सिंह, ओमपाल, सहदेव, ब्रह्मपाल सिंह, कुलदीप धामा, अमित धामा, श्रीपाल, अनुज, रविंद्र धामा, आनंद धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें