फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक पलटा, जाम लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिल कर्मचारियों से मार्ग से हटवाया गन्ना
विज्ञापन

दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित दाहा बस स्टैंड पर बीती रात्रि में गन्ने से भरा ट्रक पलट गया। गन्ने के नीचे एक स्कूटी भी दब गई। जिससे यातायात बाधित हो गया। मार्ग पर घंटो जाम से जनता परेशान रही।
भैसाना मिल के बामनौली बी गन्ना क्रय केंद्र से भैसाना मिल जा रहा ट्रक बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव में बस स्टैंड पर पलट गया। जिसके कारण बड़ौत बुढ़ाना जाम पर जाम लग गया। मार्ग से निकलने वाले वाहन दाहा- निरपुड़ा मार्ग से होकर निकाले गए। सूचना पर पहुंचे मिल अधिकारियों ने लोडर से गन्ना हटवाकर मार्ग खुलवाया। यहां विपिन राणा की दुकान के सामने ट्रक का गन्ना गिरने से उसकी स्कूटी दब गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। भैसाना मिल के गन्ना अधिकारी कुलदीप बालियान ने बताया कि ट्रक का गन्ना उठवाया जा रहा है। ट्रक पलटने से किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
दोघट। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि छह दिसंबर को वह बाहर गया था। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। गांव का ही रवि उसकी बेटी को अपहरण कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें