फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शराब से लटी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शराब से लटी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा चैक पोस्ट पर पुलिस ने शराब से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। ट्राली में धान की पराली के नीचे शराब छिपाकर लाई जा रही थी। ट्राली से 60 पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। दीपावली पर शराब की बिक्री की जानी थी।
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौक पोस्ट पर शनिवार को पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी समय हरियाणा की तरफ से धान की पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्राली आती दिखाई दी। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें पराली के नीचे शराब की पेटियां लदी हुई थी। ट्राली को पराली से उतरवाई गई तो उसके नीचे से 60 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक महेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी गोहाना जनपद सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व पर जनपद में शराब की बिक्री की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें