सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोल फेंकने में सागर और लंबी कूद में कोमल विजेता रही।
बुधवार को कॉलेज में 5000 मी रेस में निर्दोष प्रथम, सलमान द्वितीय, सेठी त्यागी तृतीय रहा। ज्वेलिनथ्रो में कर्णपाल प्रथम, योगेश द्वितीय और ममनून तृतीय रहा।
हैमर थ्रो में संदीप शर्मा प्रथम, अजित द्वितीय रहा। गोला फेंक में सागर प्रथम, संदीप द्वितीय और राहुल धामा तृतीय रहा।
1500 मीटर रेस में रोहित प्रथम, निर्दोष द्वितीय और आदित्य त्यागी तृतीय रहा। ऊंची कूद में प्रदीप प्रथम, चांद द्वितीय और आकाश चौधरी तृतीय रहा। 110 मीटर बाधा दौड़ आकाश शर्मा प्रथम, आकाश द्वितीय और ममनून तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम, आकाश धामा द्वितीय और सेफ अली तृतीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग की 400 मी. दौड़ में करिश्मा प्रथम, कोमल द्वितीय और शिवानी तृतीय, लंबीकूद में कोमल प्रथम, गुड्डन द्वितीय और करिश्मा तृतीय, गोलाफेंक में रेनू प्रथम, आरती द्वितीय और गुड्डन तृतीय, हैमरथ्रो में गुड्डन प्रथम, रश्मि द्वितीय और रेनू तृतीय, हर्डल रेस में शिवानी प्रथम, प्रिंसी द्वितीय और अल्का तृतीय रही।
निर्णायक मंडल में डॉ. प्रदीप , डॉ. वरुण , डॉ. गीता, नीरज, डॉ. बबली, बबीता, डॉ. शीतल पांडेय रहे। इसमें प्रबंध समिति के उपसचिव चौ. प्रेमपाल चौहान, सुदामा, जयपाल, धारा सिंह, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार आदि रहे।