फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साध्वी के हाथ का हुआ ऑपरेशन, हालत में सुधार

Sat, 28 Jun 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सांड़ के हमले में घायल हुई साध्वी उर्मिला के हाथ की हड्डी टूटने पर शुक्रवार को चिकित्सकों द्वारा ऑपरेशन किया गया। उनकी हालत में अब सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

नगर में भगवान महावीर मार्ग पर मीरापुर रजबहे पुल के पास बृहस्पतिवार को दो सांडों की लड़ाई हो रही थी। तभी वहां से गुजर रही साध्वी उर्मिला के पीछे सांड भाग लिया था और उसने उनको टक्कर मार दी। इससे साध्वी दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
वहां मौजूद लोगों ने साध्वी को एक रेहड़ी पर लिटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि साध्वी के हाथ की हड्डी टूट गई। शुक्रवार को चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके हाथ में प्लेट्स, रॉड डाली गई। वहीं जैन समाज के लोगों ने जैन स्थानक शहर में साध्वी के स्वास्थ्य लाभ को लेकर जाप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें