फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर खंभे से टकराया, कई किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर खंभे से टकराया, कई किसान घायल
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गैस एजेंसी के पास रविवार सुबह चार बजे विद्युत खंभे से कैंटर टकराने से कई किसान घायल हो गए जबकि कुछ ने कूदकर जान बचाई। घायल किसानों को निजी चिकित्सकों से उपचार दिलाया गया। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। कैंटर में सवार किसान सब्जी बेचकर दिल्ली से गांव दौझा आ रहे थे।
जिले से रोजाना काफी संख्या में किसान गांवों से दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जियां बेचने के लिए जाते हैं। शनिवार शाम दौझा गांव सहित कई गांव के किसान एक कैंटर में सब्जियां लेकर दिल्ली गए हुए थे। कैंटर को दौझा गांव निवासी इकरार चला रहा था। रविवार सुबह दिल्ली से कैंटर चालक सभी किसानों को लेकर उनके गांवों में छोड़ने के लिए जा रहे थे। शहर की गैस एजेंसी के पास पहुंचने पर एक कैंटर के चालक को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद कैंडर विद्युत खंभे से टकरा गया। इसमें सवार आधा दर्जन से अधिक किसान घायल हो गए। कैंटर में सवार किसानों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग कैंटर की ओर दौड़े। कुछ किसानों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

गनीमत रही विद्युत खंभे से तार टूटकर कैंटर पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अवर अभियंता गणेश और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। अवर अभियंता गणेश ने बताया कि चालक की लापरवाही से ऊर्जा निगम को करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है। इसकी तहरीर थाने में दे दी है।
--------------
विद्युत सप्लाई हो गई ठप
बागपत। कैंटर के विद्युत खंभे से टकराने से खंभ क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से गायत्रीपुरम कालोनी की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अफसरों ने शाम तक सप्लाई सुचारु करा ली।
विज्ञापन

--------------
किसानों की चीख सुनकर मदद को पहुंचे लोग
बागपत। सुबह करीब चार बजे जिस समय कैंटर विद्युत खंभे से टकराया तो उसमें बैठे किसानों में चीखपुकार मच गई। यह सुनकर आसपास के लोग घरों से निकलकर मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने किसानों को उपचार दिलाने में भी सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें