बड़ौत। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज प्रवचन हॉल और बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ हुआ। आर्यजनों ने आहुतियां डालकर समाज कल्याण की कामना की।
प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि देश में निवास करने वाले व्यक्ति आर्य कहलाता था। महाभारत तथा रामायण में भी कलाकारों को आर्या व आर्य तथा आर्यपुत्र से संबोधित किया गया है। यज्ञ के ब्रह्मा राजेंद्र कुमार, हरवीर सिंह यजमान ओमप्रकाश रहे। इस दौरान डॉ. ओमवीर सिंह, हरपाल सिंह, हरवीर सिंह, जसवीर मलिक, रामबली राणा, राजकुमार आर्य, शिवराज मलिक, देवेंद्र सोलंकी, सत्यपाल, यतेंद्र कुमार, राधेश्याम, मायादेवी, मुन्नालाल, तेजपाल सिंह, ओमप्रकाश, हरवीर, राम मेहर सिंह, सुनीता देवी मौजूद रहे।