खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसी के रहने वाले युवक रवि कुमार ने शनिवार शाम परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि वह खेकड़ा के बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए आया था। वापस लौटते समय रेलवे स्टेशन के पास खेकड़ा के रहने वाले एक युवक ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। रवि ने फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।