फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण की भावना के लिए यज्ञ में आहुतियां दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय पर रविवार को साप्ताहिक यज्ञ हुआ। इसमें आर्यजनों ने समाज कल्याण की कामना कर आहुति दी।
यहां हरपाल सिंह ने बताया कि यज्ञ परमात्मा से मिलन कराता है। यज्ञ के दौरान व्यक्ति काम, क्रोध, मोह माया सब त्यागकर आहुतियां देता है। जिससे मन शुद्ध हो जाता है। यह आंतरिक प्रेरणा ही हमारी आत्मा है। जो हृदय स्थल रूपी यज्ञशाला में विराजमान है। कोई भी व्यक्ति जितना ज्यादा मानवीय कर्म करता है। सुकर्म करता है। वही आत्मा के अनुरूप यज्ञ कहलाता है। यज्ञ का द्रव्य देवताओं को प्रदान किया जाता है। यह वर्षा के रूप में दोबारा पृथ्वी पर प्राणियों के लिए जीवनदायिनी बन जाता है। इस यज्ञ के ब्रह्म अंगिरस मुनि तथा यज्ञमान हरपाल सिंह रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर रेलवे रोड स्थित आर्य समाज भवन में भी साप्ताहिक यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्म राजेंद्र आर्य तथा यज्ञमान सुरेंद्र पाल आर्य रहे। इस दौरान डॉ. ओमवीर आर्य, प्रीतम सिंह आर्य, हरवीर सिंह चौधरी, डॉ. हरपाल सिंह, जसवीर सिंह मलिक, राजकुुमार आर्य, रामबली राणा, कृष्णपाल, सुरेंद्र पाल, सत्यपाल पथौलिया, सोमेंद्र सिंह, प्रेम सिंह राणा, शिवनारायण शर्मा, ओमप्रकाश, ब्रजपाल तोमर, तेजेंद्र चौहान, ओमप्रकाश, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सोलंकी, जगमेहर पंवार, राधेश्याम, गौरव तोमर, यतेंद्र तोमर, सुनिता देवी, माया देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें