दिल्ली मे आयोजित मिस्टर यूनिवर्स ओपन वॉडी बिल्डर प्रतियोगिता मे गोल्ड जीतने के बाद खुशी मनाता ?
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली में आयोजित मिस्टर यूनिवर्स ओपन प्रतियोगिता में खेकड़ा निवासी बॉडी बिल्डर सचिन धामा ने 85 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। सचिन की इस सफलता से परिजनों और नगरवासियों में खुशी की लहर है। रविवार को खेकड़ा आने पर सचिन धामा का जोरदार स्वागत किया।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सचिन धामा बाडी बिल्डर खिलाड़ी है। वह अनेक मेडल जीतकर परिजनों और खेकड़ा का नाम रोशन कर चुका है। शनिवार की शाम दिल्ली के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित शाह ऑडिटोरियम में मिस्टर यूनिवर्स इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सचिन धामा ने भी प्रतिभाग किया। सचिन ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रतिभागियों को पछाड़कर 85 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार और खेकड़ा का नाम रोशन किया है।