फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीसी डिग्री कालेज में डा. इंद्रा को प्राचार्य मानने से यूनिवर्सिटी का इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपीसी डिग्री कालेज के डॉ. इंद्रा को प्राचार्य मानने से यूनिवर्सिटी का इंकार
विज्ञापन

बागपत। चमरावल रोड स्थित एसपीसी डिग्री कॉलेज की डॉ. इंद्रा देवी को प्राचार्य मानने से यूनिवर्सिटी ने इंकार कर दिया है। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक ने पत्र जारी करके डा. इंद्रा देवी की नियुक्ति को चयन समिति से नहीं होना माना है। इसलिए उनको परीक्षा में अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक भी नियुक्त करने से यूनिवर्सिटी ने साफ मना कर दिया है।
एसपीसी डिग्री कालेज में प्रबंध समिति में खींचतान को देखते हुए प्राचार्य डा. अनिल चौहान ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। उनके जाने के बाद डा. इंद्रा देवी को प्राचार्य नियुक्त किया गया था। कालेज में परीक्षा केंद्र होने के कारण जेवी कालेज बड़ौत के प्रोफेसर व केंद्र अधीक्षक डा. मौजपाल सिंह ने इसकी सूचना चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में भेजी। वहां से परीक्षा नियंत्रक ने वापस पत्र भेजा है कि स्व वित्त पोषित कालेजों में प्राचार्य की नियुक्ति चयन समिति के माध्यम से होती है। इसलिए अभी डा. इंद्रा देवी को प्राचार्य नहीं माना जाएगा। इसके साथ ही वह परीक्षा के दौरान अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक भी नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कालेज में प्राचार्य की नियुक्ति प्रबंध समिति की मंजूरी के बाद की गई हैं। यूनिवर्सिटी ने केवल परीक्षा के कारण ऐसा किया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी को डा. इंद्रा की नियुक्ति से संबंधित सभी कागजात भेजे जाएंगे, जिससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। - राजेंद्र चौहान, प्रबंधक एसपीसी डिग्री कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें