फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में सचिन ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
​दिल्ली मे आयोजित मिस्टर यूनिवर्स ओपन वॉडी बिल्डर प्रतियोगिता मे गोल्ड जीतने के बाद खुशी मनाता ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली में आयोजित मिस्टर यूनिवर्स ओपन प्रतियोगिता में खेकड़ा निवासी बॉडी बिल्डर सचिन धामा ने 85 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। सचिन की इस सफलता से परिजनों और नगरवासियों में खुशी की लहर है। रविवार को खेकड़ा आने पर सचिन धामा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी सचिन धामा बाडी बिल्डर खिलाड़ी है। वह अनेक मेडल जीतकर परिजनों और खेकड़ा का नाम रोशन कर चुका है। शनिवार की शाम दिल्ली के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित शाह ऑडिटोरियम में मिस्टर यूनिवर्स इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सचिन धामा ने भी प्रतिभाग किया। सचिन ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रतिभागियों को पछाड़कर 85 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार और खेकड़ा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें