- वर्ष 2017, 2021 व वर्ष 2023 में पदक नहीं मिलने के बाद टूट गई थी हिम्मत, कोच के सहारा देकर बढ़ाया था हौसला
- नौ साल पहले एथलेटिक्स खेलने में ली थी रुचि, पांच स्वर्ण सहित जीते 10 पदक, अब ओलंपिक खेलने का सपना
बागपत। खेत में अभ्यास कर सचिन यादव ने आज खेकड़ा की पहचान विदेशों तक बनाई है। वर्ष 2017 से खेल की शुरूआत करने वाले सचिन को स्टेट चैंपियनशिप में निराशा हाथ लगी तो भाला फेंकने की हिम्मत छोड़ दी थी, लेकिन कोच ने सहारा देकर हौसला बढ़ाया और फिर खिलाड़ी सचिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और नौ साल मेें पांच स्वर्ण सहित 10 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले सचिन यादव ने वर्ष 2017 में हाईस्कूल पास की थी। फिर कोच संदीप यादव ने सचिन की लंबाई काे देखते हुए एथलेटिक्स खेलने की सलाह दी। सचिन ने भाला फेंकने का खेत में अभ्यास किया और उन्हें लखनऊ में हुई स्टेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका दिया और वहां 45 मीटर भाला फेंका, लेकिन पदक नहीं मिलने पर निराशा हाथ लगी। पदक नहीं मिलने पर कोच संदीप ने हौसला बढ़ाया और फिर अभ्यास करना शुरू किया।
वर्ष 2019 में लखनऊ में स्टेट चैंपियनशिप में 68 मीटर भाला फेंककर रजक पदक जीतकर कामयाबी की तरफ कदम बढ़ाया। वर्ष 2021 में बंगलूरू में हुई ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वहां 73 मीटर भाला फेंका, लेकिन कोई पदक नहीं मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। फिर वर्ष 2023 में सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप गोवा में 77.3 मीटर भाला फेंका तो वहां चौथे स्थान पर रहने पर पदक नहीं मिला। तीन बार निराशा हाथ लगने पर सचिन यादव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अभ्यास तेजी से करना शुरू कर दिया। सचिन ने एक के बाद एक पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
-
सचिन के नाम उपलब्धियां
वर्ष 2017 लखनऊ में स्टेट चैंपियनशिप 45 मीटर भाला फेंका प्रतिभाग किया
वर्ष 2019 में लखनऊ स्टेट चैंपियनशिप में 68 मीटर भाला फेंक रजत पदक जीता।
वर्ष 2021 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में बंगलुरू में 73 मीटर भाला फेंक प्रतिभाग किया
वर्ष 2023 में सीनियर नेशनल गोवा में 77.3 मीटर में चौथा स्थान
वर्ष 2023 में सीनियर फेडरेश्न कप रांची में 80.27 मीटर में कांस्य पदक
वर्ष 2023 में नेशनल स्टेट सीनियर भुवनेश्वर में 76.1 मीटर में पांचवां स्थान
वर्ष 2024 में इंटर स्टेट पंचकुला में 77.17 मीटर में चौथा स्थान
वर्ष 2024 में ओपन नेशनल चैंपियनशिप बंगलुरू में 79.80 मीटर में रजत पदक
वर्ष 2024 में ओपन नेशनल चैंपियनशिप बंगलुरू में 80.4 मीटर में स्वर्ण पदक
वर्ष 2024 इंडिया ग्रांपिक चैंपियनशिप बंगलुरू में 82.69 मीटर में स्वर्ण पदक
वर्ष 2024 ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप दिल्ली में 84.29 मीटर में स्वर्ण पदक
वर्ष 2025 नेशनल गेम्स देहरादून में 84.39 मीटर में स्वर्ण पदक
वर्ष 2025 सीनियर फेडरेशन कोच्ची में 83.86 मीटर में स्वर्ण पदक
वर्ष 2025 साउथ कोरिया में एशियन चैंपियनशिप में 85.21 मीटर मेें रजत पदक
वर्ष 2025 चेन्नई में सीनियर नेशनल इंटरस्टेट में 83.60 मीटर में रजत पदक
वर्ष 2025 टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 86.27 मीटर में चौथा स्थान
भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव
भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव