फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा संगठन की जिलाध्यक्ष बंदी

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
बागपत की बड़ौत पु‌‌लिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आशा के पद पर भर्ती होने की आरोपी महिला रीना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक माह पूर्व सीएमओ के आदेश पर सीएचसी अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय ने आशा पद पर तैनात रीना पुत्री उमेश पाल अलावलपुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी कि आशा की 2016 की भर्ती में वह ट्यौढ़ी गांव की लड़की की मार्कशीट पर अपना नाम धोखाधड़ी से लिखकर पास हो गई थी। इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई तो जांच की गई। इस दौरान भर्ती के दौरान लगाई गई मार्कशीट फर्जी पाई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक माह से यह मामला पुलिस की पड़ताल में था। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। रीना आशा संगठन की जिलाध्यक्ष पद पर भी थी। इस पद पर रहते हुए उसने आशाओं के आंदोलन का नेतृत्व भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें