सचिन के चचेरे भाई जितेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
बताया कि सचिन के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। अब केवल उसकी मां घर पर अकेली रहती है। हत्यारोपी समझौता न करने पर मृतक सचिन की मां को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़िता दहशतजदा है। उन्होंने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
सचिन के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। -सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।