फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापित समाज मांगों को लेकर तीन व चार जनवरी को धरना देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे में अखंड भारतीय प्रजापति वीर दल की सभा हुई। इसमें ब्लाक अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि राजनीतिक दलों की अनदेखी के कारण समाज पिछड़ता जा रहा है। समाज के लोग मिट्टी के बर्तन बनाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, लेकिन अब मिट्टी के गड्ढों पर भी कब्जे कर लिए गए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने, कुम्हार कला को विकसित करने के लिए प्रशिक्षण देने, परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर उचित मुआवजा एवं रोजगार की मांग को लेकर तीन व चार जनवरी को कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर हरिचंद, दयाशंकर, सुरेश चंद, महिपाल, धर्मपाल, सतपाल, वीरपाल, पलटू, जयपाल, ओमसिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें