फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘सांड़ की आंख’ पर सीएम मेहरबान, शूटर दादी बोलीं- योगी सरकार ने उठाया अच्छा कदम

Tue, 22 Oct 2019 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शूटर दादी चंद्रो तोमर और सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में जौहड़ी गांव की शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘सांड़ की आंख’ को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। शूटर दादी ने प्रदेश सरकार के फैसले पर खुशी जताई। शूटर दादी चंद्रो तोमर ने कहा कि योगी सरकार ने यह अच्छा कदम उठाया है। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर शूटर दादियों की भूमिका में हैं। फिल्म 25 अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप हैं। 

विज्ञापन


रतन सिंह बने हैं प्रकाश झा
कहानी जौहड़ी गांव से शुरू होती हैं जहां तापसी और भूमि की शादी एक ही घर में होती है। संयुक्त परिवार में घर के सबसे बड़े भाई रतन सिंह (प्रकाश झा) की सबसे ज्यादा चलती है। उनके फैसले के खिलाफ घर का कोई भी सदस्य नहीं जा सकता है। लेकिन शूटर दादी शूटिंग सीखती हैं और देश-दुनिया में नाम कमाती हैं। प्रकाश झा के फिल्म में चरित्र का नाम पहले अजब सिंह रखा गया था। लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों के इंकार के कारण चरित्र का नाम बदल दिया गया।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा का शो इस बार होगा खास, यूपी की शूटर दादी लगाएंगी कॉमेडी का तड़का, ये एक्ट्रेस देंगी साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल शर्मा के शो में दिखेंगी दादियां
शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर रविवार को प्रसारित होने वाले कपिल शर्मा के शो में भी नजर आएंगी। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह अभिनेत्री तापसी और भूमि के साथ शो में नजर आएंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें