फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले में 21 से 30 नवंबर तक होगी ग्रामीण खेलकूद लीग

Wed, 13 Nov 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 21 से 30 नवंबर तक ग्रामीण खेल लीग का आयोजन कराया जाएगा। लीग में ब्लॉक व जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देना और ग्रामीण युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर बालक एवं बालिका वर्ग की सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की आठ प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। इनमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, जूडो एवं वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। बैठक में जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष अनिल यादव के अलावा कुश्ती, कबड्डी, वालीबॉल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें