30 ने किया प्रतिभाग, बालक वर्ग में 13 और बालिकाओं में नौ का चयन
बागपत। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस लाइन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। ट्रायल में 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से प्रदर्शन के आधार पर 22 खिलाड़ियों का चयन किया। बालक वर्ग में 13 और बालिकाओं में नौ का चयन किया गया।
एसोसिएशन के सचिव जगसोरण सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की जांच के उपरांत ट्रायल लिया गया। इसमें 800 मीटर की दौड़ में बंटी, उदित, सत्तो त्यागी, 400 मीटर दौड़ के लिए लक्ष्य, मोहित, गोविंद व अमन, 100 मीटर दौड़ के लिए रमन, सागर, 200 मीटर दौड़ के लिए विषांत और मनीष, 60 मीटर दौड़ के लिए प्रिंस, 2500 मीटर दौड़ के लिए शेखर ढाका का चयन किया गया। बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो में शीतल व नेहा, भाला फेंक में शिवानी, हेमर थ्रो में तान्या चौधरी व मीनाक्षी, प्रीति, 100 दौड़ में प्रांशु शर्मा, 800 मीटर दौड़ में ग्रेसी, 1500 मीटर दौड़ में प्रवेश का चयन किया गया। ट्रायल में नरेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, सतेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, बलबीर सिंह मौजूद रहे।