फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर खूब दौड़े धावक

Wed, 30 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के तहत आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग के तीन हजार मीटर दौड़ में मोहित एवं जूनियर वर्ग में शादाब ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन


महामना मालवीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में मंगलवार को एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर ने किया। सीनियर वर्ग दौड़ में मोहित यादव प्रथम, अमर द्वितीय, जूनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में अक्षय प्रथम, प्रदीप द्वितीय, सबजूनियर एक सौ मीटर दौड़ में रितिक प्रथम, रितिक कुमार द्वितीय, सीनियर वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में मोहित यादव प्रथम, अमर द्वितीय, जूनियर वर्ग दो सौ मीटर दौड़ में हेमंत प्रथम स्थान पर रहे।

सौरभ द्वितीय, सबजूनियर 200 मीटर दौड़ में रितिक प्रथम, कृष्ण द्वितीय, सीनियर वर्ग 1500 मीटर दौड़ में अमित राणा प्रथम स्थान पर रहे।

अंशुल द्वितीय, जूनियर वर्ग में सागर प्रथम, शुभम द्वितीय ,सबजूनियर छह सौ मीटर में शादाब प्रथम, अंकुुश द्वितीय, सीनियर वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में मोहित यादव प्रथम, शिवांग द्वितीय, जूनियर वर्ग तीन हजार मीटर दौड़ में शादाब प्रथम, अंकुश द्वितीय, सीनियर वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में अमित यादव प्रथम, संदीप द्वितीय, जूनियर वर्ग में सौरभ प्रथम, सागर द्वितीय एवं सबजूनियर वर्ग में कृष्ण प्रथम स्थान पर रहे। अंकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


चयनित छात्र दो अक्तूबर को सूजरा के जनता इंटर कॉलेज में होने वाली जनपदीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी राजेश गौड़, एनआईएस कोच जितेंद्र कौशिक, अशोक तेवतिया, रश्मि यादव, जगदेव तोमर, शिवकुमार, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें