विजेता एथलीट कोमल शर्मा का स्वागत करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। वीर शाहमल रायफल क्लब बड़ौत में रविवार को सम्मान समारोह में बंगलूरू मेें सम्पन्न हुई 14वीं फेडरेशन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली धावक का स्वागत किया गया।
समारोह का शुभारंभ संस्थापक मास्टर मांगेराम तोमर और कोच रवि जाटव ने किया। कोच ने बताया कि बंगलूरू में 2 मई से 5 मई तक चली राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स फेडरेशन में क्लब की धावक कोमल शर्मा पुत्री प्रेमपाल शर्मा निवासी गांधी ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक झटका।
कोच ने बताया कि पहले भी कोमल शर्मा यूपी स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता लखनऊ में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। कुलदीप, नरेंद्र सिंह, सुमित राठी, शौर्य तोमर, अमित तोमर, अंकुर, देव, विक्की, हिमांशु, अक्षय, विशाल, अप्सरा, मीरा, तानिया का योगदान रहा।