दाहा/दोघट। मोहम्मदपुर गांव का कोटा आजमपुर मुलसम गांव के राशन डीलर के यहां आता है। बृहस्पतिवार को राशन लेने पहुंची महिलाओं ने खाद्यान्न वितरण न होने पर हंगामा शुरू कर दिया और डीलर के आवास पर धरने पर बैठ गए। महिलाओं का आरोप था कि डीलर ने उनके अंगुठे लगवा लिए है, मगर राशन नहीं दिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे दोघट प्रभारी रमेश सिद्धू व ग्राम प्रधान कृष्णपाल ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत किया। एसओ ने लॉकडाउन के दौरान इस प्रकार कर धरना-प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। उन्होंने ग्रामीणों भविष्य में इस प्रकार का धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तो संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुन्नी, लक्ष्मी, बीरमति, रामबती, सोनिया, तेजबीरी, सुदेश, कबूली, मितलेश, संतोष मौजूद रही।
मजदूरों को खाना खिलाया
चांदीनगर। रटौल गांव के खेकड़ा ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष हसमत चौधरी ने बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस-वे पर भंडारा लगवाकर प्रवासी मजदूरों को खाना खिलवाया। भंडारे में सहयोगियों ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखा। इस दौरान डॉ सुमित शर्मा, माजिद चौधरी, अहसान सरपंच, टीटू पांचाल, बाबू, नजर मोहम्मद का सहयोग रहा।