फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन को लेकर लोगों का हंगामा-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन को लेकर लोगों का हंगामा
विज्ञापन

बागपत। नगर के मुगलपुरा मोहल्ले के लोगों ने रविवार को राशन डीलर के खिलाफ हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीलर पर बायोमैट्रिक मशीन में अंगुठे लगवाने के बावजूद राशन न देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ले की महिला व पुरुषों का कहना है कि लॉकडाउन होने के कारण सरकार की ओर से लोगों को नि:शुल्क राशन वितरण कराया जा रहा है। इसके बावजूद भी डीलर राशन का वितरण नही कर रहा है। आरोप लगाया कि डीलर उनके अंगुठे मशीन में दर्ज करा लेता है, मगर राशन नही देता है। वह डीलर की दुकान के चक्कर लगा-लगा कर थक चुके है, मगर राशन नही दिया जा रहा है। रविवार को गुस्साए लोगों ने डीलर के खिलाफ जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीलर पर राशन का वितरण न करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। हंगामा करने वालों में बाला, इसरार, आकिल, रेशमा, मीरबानो, हमीदा सहित दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें