फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण देने के लिए 8.48 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी समिति पर वार्षिक बैठक में पास किए गए प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। साधन सहकारी समिति खेकड़ा के गांव सांकरौद स्थित कार्यालय पर वार्षिक सामान्य बैठक में वार्षिक आय व्यय का ब्योरा दिया गया। किसानों को ऋण देने लिए 8.48 करोड़ रुपये का अधिकतम दायित्व प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा समिति पर नई प्रजाति के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने, समिति कार्यालय की चारदीवारी कराने, डीएपी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने आदि की मांग रखी गई। उपसभापति कमलेश देवी ने बकाएदार किसानों से अपना बकाया जमा कर पुन: ऋण प्राप्त करने की पात्रता प्राप्त करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता समिति चेयरमैन रामअवतार और संचालन सचिव नेपाल सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह, आनंद सिंह, हरबीर सिंह, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, नूर मोहम्मद, उस्मान खान, राजेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, बिजेंद्र सिंह, शिव कुमार, संजय, कृपाल सिंह, बीरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें