फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से 25 लाख रुपये लूटे 

Thu, 30 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर 25 लाख की लूट के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत क दोघट में बुढ़ाना से दुकानदारों से रुपये लेकर महेंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार होकर लौट रहे बीड़ी कंपनी के सेल्समैन योगेंद्र सिंह और चालक से बुलैरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दाहा-कांहड गांव के बीच करीब 25 लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कई घंटे बाद भी बदमाश हाथ नहीं लगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस लूट को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

बड़ौत के व्यापारी विनोद जैन 502 बीड़ी के थोक विक्रेता हैं। उनकी दुकान से आसपास के जनपद में बीड़ी के बंडलों की सप्लाई होती है। उनके सेल्समैन योगेंद्र कुमार निवासी हिलवाड़ी बुधवार को शाम के समय बुढ़ाना के दुकानदारों से रुपये लेकर महेंद्र पिकअप से बड़ौत लौट रहे थे। गाड़ी को रामगढ़ गांव निवासी सोहन पाल चला रहा था।
  बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा और कान्हड़ गांव के बीच में मंदिर के पास शाम करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे ही पीछे से बुलैरो कार में सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी पिकअप को रुकवा लिया। बुलैरों से उतरे चार-पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर आतंकित कर उनसे करीब 25 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

  बाद में जान से मारने की धमकी देकर बुढ़ाना की ओर चले गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में कांबिंग की। कई घंटे के प्रयास के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। एसपी पूनम ने कहा प्रथम दृष्टता लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हर बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

 पुलिस करती रही चेकिंग, बदमाश करते रहे लूट 
बागपत। जिस समय बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार उसी समय घटनास्थल से करीब 60 मीटर की दूरी पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, लेकिन पुलिस को लूट की घटना का पता नहीं चला। 

18-20 साल की उम्र के युवकों की लूट
बागपत। पीड़ित सेल्समैन योगेंद्र के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम 18-20 साल की उम्र के युवकों ने दिया है। उसकी भाषा लोकल थी। 
  गाड़ी में रखा बैग निकाल, नहीं तो मार देंगे गोली 
दोघट। महेंद्र पिकअप में सवार होकर बुढ़ाना से बड़ौत लौट रहे बीड़ी के सेल्समैन योगेंद्र कुमार से हुई करीब 25 लाख रुपये की लूट की घटना को बदमाशों ने पूरे प्लान के तहत अंजाम दिया। जिस तरह से बदमाशों ने सेल्समैन से बैग मांगा, उससे प्रतीत होता है कि उन्हें रकम की पूरी जानकारी थी। बदमाशों ने रैकी कर लूटपाट की है।  
सेल्समैन योगेंद्र ने घटनास्थल पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को बताया बदमाश बुढ़ाना की ओर से ही बुलैरो गाड़ी में सवार होकर अचानक से आए हैं। ओवरटेक कर उनकी पिकअप गाड़ी को रुकवाने के बाद चार बदमाश बुलैरो गाड़ी से निकले। दो बदमाश उनके पास पहुंचे और दो चालक के पास। उनके पास पहुंचे बदमाशों ने उनके पिस्टल सटाकर बैग मांगा। बैग होने से मना करने पर बदमाशों ने गाली-गलौज कर कहा गाड़ी में ही बैग है। जल्द बैग निकाल, वरना गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाश बैग लेकर वापस बुढ़ाना की ओर चले गए। 

पुलिस चाहती तो पकड़े जाते बदमाश 
बागपत। सेल्समैन योगेंद्र का कहना है कि उन्होंने पुलिस को घटना के तुरंत बाद जानकारी दी और कहा  बदमाश अभी बुलैरो गाड़ी से भागे हैं। उन्हें पकड़ लो, लेकिन पुलिस वालों ने बदमाशों के पीछे दौड़ने के बजाए अपने अफसरों को पहले जानकारी देना अच्छा समझा। जब तक पुलिस हरकत में आई, तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। पीड़ित ने कहा यदि पुलिस जरा सी भी जल्दी कोशिश करती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें