संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत के रामा कॉलोनी निवासी कमलकांत भारद्वाज के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगों ने 2.45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इसका पता चलने पर कमलकांत ने साइबर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमलकांत भारद्वाज ने बताया कि 14 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक युवक ने एचडीएफसी बैंक का कर्मी बनकर फोन किया। बातचीत में युवक ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर बैंक खाते की डिटेज भेजने की बात कहकर एपीके फाइल भेज दी। एपीके फाइल के बारे में जानकारी नहीं होने पर फोन में डाउनलोड कर ली। इसके बाद उसके मोबाइल से दो बार ऑनलाइन ट्रांजक्शन हुई। बैंक खाते से एक बार में 1.30 लाख रुपये और दूसरी बार में 1.15 लाख रुपये ट्रासंफर कर किए गए। बैंक में शिकायत करने पर पूरी घटना की जानकारी हुई। इस मामले में जांच अधिकारी कैलाश चंद्र का कहना है कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उन्हें फ्रीज कराकर जांच कराई जा रही है। मोबाइल पर आने वाली एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करनी चाहिए।