फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुत्तों को मांस के टुकड़े डालकर फार्म से 35 बकरी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-डौला चौकी के समीप स्थित है फार्म हाऊस, बकरियों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई
विज्ञापन

फोटो दस
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। डौला गांव में पुलिस चौकी के समीप स्थित फार्म में कुत्तों को मांस के टुकड़े डालकर चोरों ने चार लाख रुपये की 35 बकरियां चोरी कर ले गए। इसमें फार्म संचालक सरताज ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

डौला गांव निवासी सरताज ने बताया कि चौकी के समीप उसका बकरियों का फार्म है, उसमें 50 बकरियों और बकरों का पालन किया गया है। रात करीब एक बजे फार्म का दरवाजा बंद कर वह सो गया और तीन बजे नींद से जागा। उस समय फार्म में बकरियां नहीं मिलीं। उसने फोन कर अपने साझेदारों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने गिनती की तो 35 बकरे और बकरियां चोरी मिलीं। इसमें सरताज के 23, नूरमोहम्मद के 5, इस्तकार के सात बकरे-बकरियां चोरी मिले। उन्होंने फार्म में पाले गए कुत्तों के पास मांस के टुकड़े पड़े हुए देखे। सरताज ने बताया कि चोरों ने कुत्तों को मांस के टुकड़े डालकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें