फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप दिलाने के नाम पर 1.82 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्क्रैप दिलाने के नाम पर रामपुर के कारोबारी से 1.82 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर कारोबारी को बागपत बुलाकर पिटाई कर मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के मोहल्ला नबीगंज के रहने वाले सुभान ने बताया कि वह स्क्रैप का कारोबार करता है। उसका दिल्ली के एक व्यापारी ने बागपत के व्यापारी से संपर्क कराया था। पहले उससे 62 हजार रुपये की नकदी एकाउंट में ट्रांसफर कराई और उसके बाद एक लाख 20 हजार रुपये दिए थे, जबकि उसे स्क्रैप नहीं दिया गया।
15 जून को उसे बागपत में दिल्ली रोड पर गैस एजेंसी के पास बुलाकर उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें