फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्ट, नगर में जगह-जगह जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-बागपत हाईवे के निर्माण कार्य के चलते किया गया है रूट डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत हाईवे के निर्माण कार्य के चलते बड़ौत-सराय वाया बालैनी रूट डायवर्ट किया गया है। इससे अधिकांश वाहन कस्बा अमीनगर से होकर गुजर रहे है। नगर में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने मार्ग को बागपत से बड़ौत-अमीनगर सराय वाया बालैनी डायवर्ट कर दिया है। मगर, बागपत से मेरठ जाने वाले तथा मेरठ से बागपत आने वाले अधिकांश वाहन वाया बड़ौत के बजाए डौला-अमीनगर वाया बालैनी होकर गुजर रहे है। इस कारण कस्बे में वाहनों का लोड बढ़ गया है। वाहन अधिक होने के कारण कस्बे के बिजलीघर चौराहा, लक्कड़, बाजारा, मेन बाजार व फव्वारा चौक पर पूरा दिन जाम लगा रहता है। बाजार के दुकानदारों व खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसओ शिवप्रकाश का कहना है कि समय-समय पर चेकिंग कर बड़े वाहनों को कस्बे के बाहर वाले आउटर से निकलवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें