बागपत। बागपत-मेरठ हाईवे के निर्माण कार्य को देखते हुए हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। अब इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।
शनिवार की रात में नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर डायवर्जन लागू कर दिया गया। बागपत से मेरठ जाने वाले वाहन महिला थाने, खट्टा प्रहलादपुर, पांची तिराहे, चमरावल, मुरादनगर और इसके बाद मेरठ जाएंगे। मेरठ से बागपत आने वाले वाहनों की इसी रूट से वापसी होगी। बड़ौत से अमीनगर सराय और पुरा महादेव और बालैनी होकर जाने वाले वाहन अब बालैनी से सीधे मेरठ हाईवे से जाएंगे। मार्ग का निर्माण बालैनी से बागपत के बीच चल रहा है। इस कारण बागपत से जाने वाले वाहनों का रूट बदला गया है।
कई गांव के लोगों को होगी परेशानी
बागपत। बालैनी से बागपत के बीच आवागमन करने वाले और भारी वाहनों के संचालन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन गांव के लोगों को लंबा चक्कर लगाकर बागपत आना पड़ेगा।