फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन से बढ़े वाहन, सराय के लोगों की बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण को लेकर रूट डायवर्जन से कस्बे में वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। जिससे कस्बे में जगह-जगह जाम लगा रहता है। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रशासन ने मार्ग को बालैनी से अमीनगर सराय वाया बड़ौत डायवर्जन कर दिया है। जबकि अधिकांश वाहन कस्बा अमीनगर सराय से बड़ौत की ओर जाने के बजाए कस्बे से हिसावदा होते हुए डौला आ रहे हैं। मार्ग डायवर्जन होने के कारण कस्बे के मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहता है। कस्बे के बिजलीघर चौपला, मैन बाजार, अमीनगर सराय-बड़ौत रोड, अमीनगर सराय से अमीनगर सराय मोड़ रोड, लक्कड़ बाजार, फव्वारा चौक पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मार्ग संकरी होने के कारण बाजार में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती है। जिससे लोगों का वहां निलकला दूभर हो गया है। कस्बे के दुकानदारों व ग्राहकों के अलावा कस्बे के नागरिकों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें