फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भागे बदमाश

Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डाका
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में शनिवार की रात में कार में सवार बदमाश खेकड़ा के थानाध्यक्ष को चकमा देकर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों की कार के टायर पर कई गोलियां भी चलाईं, लेकिन कोई गोली टायर में नहीं लगी। जबकि बदमाशों की कार की चपेट में आने से एक किशोर समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को  सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार की रात में करीब नौ बजे खेकड़ा के थानाध्यक्ष टीम के साथ फखरपुर रोड पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें गांव की तरफ से एक कार आती दिखाई दी, पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार तेजी के साथ निकल गए, पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार सवार कस्बे में घुस गए, इस दौरान पुलिस ने कार के टायर को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाई, लेकिन गोली भी गोली बदमाशों की कार के टायर में नहीं लगी।
   इसी दौरान बदमाशों की कार की चपेट में आकर किशोर रिंकू, मोनू, राजेंद्र समेत पांच लोग घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बदमाशों की कार का करीब आठ किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। बदमाशों के हाथ नहीं आने पर पुलिस टीम को निराशा हाथ लगी, लेकिन लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।उधर, थानाध्यक्ष ने बताया बदमाश गाजियाबाद की नंबर की कार में सवार थे, पुलिस नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाने का प्रयास करेगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें