बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के इंदौर स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय सब-जूनियर राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बागपत के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए दबदबा कायम रखा। अंडर-17 बालक वर्ग में 76 किग्रा भार वर्ग में रोनक बागपत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्रेपलिंग कुश्ती समिति के संरक्षक दिनेश कूपर, जिला सचिव विकास कुमार, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र, जनता कॉलेज के कुश्ती कोच गौतम पहलवान, अनुज पहलवान कुश्ती कोच पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा वेदपाल उपाध्याय व कृष्णपाल खलीफा ने संयुक्त रूप से किया।
जिला सचिव विकास कुमार ने बताया कि 85 किलोग्राम भार वर्ग में पीयूष भाटी गाजियाबाद ने प्रथम, रोहित बागपत ने द्वितीय स्थान पर रहे। 100 किग्रा भार वर्ग आदित्य तोमर बागपत ने प्रथम, अनुज कुमार गाजियाबाद ने द्वितीय, 69 किग्रा भार वर्ग में विश्व बागपत ने प्रथम, जतिन मुरादाबाद ने द्वितीय, 58 किग्रा भार वर्ग में राहुल गौतम बुद्धनगर ने प्रथम, उपरांत बुलंदशहर ने द्वितीय, 63 किग्रा भार वर्ग में कार्तिक कौशिक बागपत ने प्रथम, माहिल तवर गाजियाबाद ने द्वितीय, विशाल कुमार बुलंदशहर ने तृतीय, 40 किग्रा भार वर्ग में उपेंद्र रामपुर ने प्रथम, शिवा दिवाकर बरेली ने द्वितीय, 50 किग्रा भार वर्ग में फरान शामली ने प्रथम, रामलखन बरेली ने द्वितीय, 54 किग्रा भार में सनी तोमर बागपत ने प्रथम, अंडर-20 के 58 किग्रा में आकाश खोखर बागपत ने प्रथम, लक्ष्य मेरठ ने द्वितीय, जतिन बुलंदशहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
62 किलोग्राम भार वर्ग में रवि बुलंदशहर ने प्रथम, तनिष्क गाजियाबाद ने द्वितीय, 66 किग्रा भार वर्ग में हर्ष कुमार बागपत ने प्रथम, दुर्गेश गुप्ता बस्ती ने द्वितीय, 71 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक यादव वाराणसी ने प्रथम, प्रिंस नागर गाजियाबाद ने द्वितीय, 77 किलोग्राम भार वर्ग में अश्वनी कुमार शामली ने प्रथम, हिमेश गौतम बुद्धनगर ने द्वितीय स्थान पर रहे।
84 किलोग्राम भार में विकसित खोखर बागपत ने प्रथम, सिद्धार्थ गौतम बुधनगर ने द्वितीय, 92 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम मुरादाबाद ने प्रथम, कपिल पंवार गाजियाबाद ने द्वितीय, 130 किलोग्राम भार वर्ग में मिथिलेश कुमार इलाहाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।