फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में रोनक और निधि, कबड्डी में सुल्तानपुर हटाना की टीम बनी विजेता

Sun, 22 Sep 2024 03:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्राथमिक विद्यालय खामपुर में शनिवार को न्याय पंचायत की मिनी बाल कीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान रामनिवास ने किया। स्कूल में हुई प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रोनक बिहारीपुर और बालिका वर्ग में खामपुर की निधि, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निनाना का वंश, बालिका वर्ग में खेड़ा इस्लामपुर की दिव्या, बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वंश, बालिका वर्ग में सिदरा, 400 मीटर दौड़ में रोहित और बालिका वर्ग में निधि, बालक वर्ग की लंबी कूद में विवेक और बालिका वर्ग में खुशी, बालक और बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में खामपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

जूनियर स्तर की बालक और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुल्तानपुर हटाना के यश और प्रियांशी, दो सौ मीटर दौड़ में बिहारी पुर का वंश और बिहारीपुर की आरुषि, 400 मीटर दौड़ में सुल्तानपुर हटाना का टिंकू और सुल्तानपुर हटाना की प्रियांशी, 600 मीटर दौड़ में नीरज और दिव्या, बालक वर्ग की लंबीकूद में नीरज, बालिका वर्ग में आरुषि, बालक वर्ग की ऊंची कूद में सुल्तानपुर हटाना का नीरज और क्षमा प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में सुल्तानपुर हटाना की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में संगीता देवी, प्रवेश कुमार, अशोक अंतिल, सुरेश कुमार, देवानंद, रजनेश कुमार, प्रतीक कुमार, पुष्पेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें